Home उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार जीरामजी योजना लागू कर जनता को गुमराह कियार-कांग्रेस

भाजपा सरकार जीरामजी योजना लागू कर जनता को गुमराह कियार-कांग्रेस

5
0

प्रयागराज।देवनहरी में कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम को समाप्त करके जी राम जी योजना को भाजपा सरकार का लॉलीपॉप बताते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने निंदा और भर्त्सना किया।अहमद ने कहा कि इस योजना में जनता को गुमराह किया गया है जहां कांग्रेस पार्टी की योजना मनरेगा द्वारा किसानों मजदूरों महिलाओं को रोजगार की गारंटी सुनिश्चित होती थी ,अब लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है मजदूर काम की आस में शहर जाता है और बिना काम मिले शाम को घर वापस आ जाता है जिससे उसका किराया भी बर्बाद हो रहा है।भाजपा सरकार में जनता की परेशानी को कोई सुनने समझने वाला कोई नहीं है। विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूर की हितैषी नहीं रही बुनियादी चीजों के लिए गरीब मजदूर को दर-दर भटकना पड़ रहा है जिससे उनके लिए स्वास्थ्य शिक्षा पानी बिजली आदि समस्याओं के लिए जूझना पड़ रहा है।जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही जन समस्याओं के लिए संघर्षरत है और चैपाल के माध्यम से भाजपा तंत्र को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्याम जी धुरिया एंव अध्यक्षता जिला महासचिव सुनील पांडे ने किया। इस अवसर पर वार रूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी पुष्पा चैधरी ब्लॉक अध्यक्ष रितेश पासी डॉक्टर अमर सिंह पटेल मोहम्मद फारूक,गीता देवी,सितारा देवी,संगीता देवी,कार्तिकेय पांडे,मोहम्मद यूसुफ, सलीम टाइगर,दिलीप दुबे,प्यारेलाल पाल,राम गरीब सरोज,आदि लोग उपस्थित रहे।