PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा प्रयागराज महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने रविवार को नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कृतिका अग्रवाल का उपाध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ से प्रथम नगर आगमन पर सुभाष चौराहे पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नवाब खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ कृतिका अग्रवाल को पुष्प गुच्छ व माला भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। मोर्चा अध्यक्ष नवाब खान ने कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने मातृ शक्ति को जो सम्मान दिया है वो आज तक अन्य दलों ने कभी नहीं दिया। सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चलते हुए भाजपा 2027 में पुनः विजय प्राप्त करेगी। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कृतिका अग्रवाल ने मोर्चा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नवाब खान, बिलाल अहमद, मोहम्मद मुजीब, फैज़ान अहमद, राशिद राइन, असमत कमाल, मुसतफ़ा टिंकी, शमसुल कमर, इमरान सिद्दीकी, पप्पू, एखलाक हुसैन, मोहम्मद आरिफ, सरदार कमाल सिंह, जसवीन्दर सिंह, मोहम्मद नाजिम, शाहनवाज़ आलम, मोहम्मद सलीम, मंजू खान ,अकरम नेता, इदरीस अहमद, आदि लोग उपस्थिति रहे।







