Home उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

JHANSI NEWS: भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा स्वागत-सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा पिछड़ा वर्ग के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा का समाज के सम्मानित जनों द्वारा मोमेंटो भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पिछड़ा वर्ग के उत्थान और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और पिछड़ा वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंचासीन नेताओं में जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा, संजीव लाला, रामजी रामायण, राकेश सेन, महेंद्र यादव तथा कार्यक्रम संयोजक मिथलेश साहू शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन मिथलेश साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिन साहू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रवि पाल, नरेश राजपूत, अंकित कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, आकाश पाल, राजीव सेन, वीरेन्द्र प्रजापति, गोरीशंकर कुशवाहा, सोनू कुशवाह, राममिलन पाल, रामकुमार साहू, बलवान राजपूत, अंकित साहू, राजेश टेलर, मुकेश साहू, रोहित साहू, छोटू मौर्य, राकेश पाल, अविनाश माते, आकाश साहू, शंकर साहू, निखिल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।