PRAYAGRAJ NEWS: नगर निगम के वार्ड 48 (अलोपीबाग) में होने वाले पार्षद पद के उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सचिन मिश्रा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को किया गया। अलोपीबाग वार्ड के डीगवस कोठी के पास स्थित कार्यालय के उद्घाटन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोग सम्मिलित हुए। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, फुलपुर विधायक दीपक पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी बारा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया उद्घाटन के अवसर पर उपस्थिय रहे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने एक कार्यकर्ता को टिकट दिया है। उम्मीदवार सचिन मिश्रा के पिता पार्षद रहे स्वर्गीय उमेश मिश्रा भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता एवं लोकप्रिय पार्षद थे और अब उनके पुत्र चुनाव मैदान में हैं। पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरी मेहनत से इस चुनाव में लग जाएं। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज नगर निगम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। अलोपीबाग वार्ड में विकास के कई कार्य हुए जब स्वर्गीय उमेश मिश्रा पार्षद थे। डबल इंजन की सरकार लगातार प्रयागराज के विकास को लेकर प्रयासरत है। जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा, रवि केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल, आशीष द्विवेदी, सोनू पाठक, बब्बन प्रजाति, सिंटू मिश्रा, आकाश सोनकर, अरुण मिश्रा, आकाश सोनकर, राजू पाठक, उमेश मिश्रा, पप्पू पांडेय, शिवा त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, विपुल मित्तल, हरीश पासवान, रवींद्र गांधी, अनिल गोस्वामी, निर्दोष सिंह गोलू, शुभम सिंह, शुभम पांडेय बाला, संदीप यादव, अमन शर्मा, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







