MIRZAPUR NEWS: भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के 21 शक्तिकेंद्रों – शिवपुर, विंध्याचल, कंतित, गोसाईपुरवा, बसई, शिवाला महंथ, बागकुंजन गिरी, चेतगंज, मुस्तफागंज, पुरानी अंजही, बुंदेलखंडी, चंद्रदीपा, बथुआ, शबरी, दक्षिणी शबरी, उत्तरी शबरी, गणेशगंज, कटराबाजीराव प्रथम, कटराबाजीराव सेकंड, चंद्रदीपा, चोरवाबारी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। चोरवाबारी शक्तिकेंद्र की बैठक ओमनगर कॉलोनी स्थित शक्तिकेंद्र संयोजक के घर पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि 31 मई 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को 106 बूथों पर सुनकर सरल ऐप पर अपलोड करना है। उन्होंने हर बूथ की बैठक की विस्तृत कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शक्तिकेंद्र संयोजक व प्रभारी की जिम्मेदारी है कि अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए बूथ समिति की बैठक महीने के अंतिम सप्ताह में अनिवार्य रूप से करें। बूथ की बैठक में वोटर लिस्ट का वाचन करें। SIR के समय हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-6 द्वारा जो फॉर्म भरे थे, उन 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, अपना व अपने परिवार का नाम नई वोटर लिस्ट में है या नहीं, यह जरूर चेक करें। हर वोटर लिस्ट के पन्ना प्रमुख को सक्रिय करना हम सबकी जिम्मेदारी है। शक्तिकेंद्रों की बैठक में मुख्य रूप से मंडल पदाधिकारी संतोष जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, सूरज निषाद, अजय रंजक, संगीता मिश्रा, रूपेश यादव, सचिन जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, धीरज तिवारी, पुनीत मिश्रा, राहुल चंद्र जैन, अमरेश सोनकर, सुंदरम सोनी, सुमन यादव उपस्थित रहे।







