Home उत्तर प्रदेश भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा मीरजापुर के  जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. मझवां विधानसभा के सिटी उत्तरी, मझवां, एवं कछवां मण्डल में बतौर मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य । इसी क्रम में नगर विधानसभा के कोन एवं गैपुरा मंडल में मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, चुनार विधानसभा के चुनार, सीखड़, कैलहट एवं जमालपुर मंडल में मुख्य अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह, मड़िहान विधानसभा के मड़िहान एवं राजगढ़ मंडल में मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल तथा छानबे विधानसभा के छानबे, गड़बड़ाधाम एवं लालगंज मंडल में भी उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं । तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजन में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला । भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा । सिटी उत्तरी मण्डल में सम्मिलित भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है । तिरंगा यात्रा के माध्यम से प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, समर्पण एवं गौरव की भावना को और मजबूत करना हमारा संकल्प है । आगे उन्होंने दिनांक 13.08.2026 को सुबह 11:00 बजे बी0एल0जे0 ग्राउण्ड महुअरिया मीरजापुर से घंटाघर तक निकलने वाली जिला तिरंगा यात्रा में जिले के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने का आह्वान किया । उपरोक्त तिरंगा यात्राओं में जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, आम जनमानस एवं विद्यालयों के छात्र – छात्राएं सम्मिलित हुए । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।