MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के जिलाध्यक्ष बनने पर वैश्य व्यापारी ई. विवेक बरनवाल एवं श्याम सिंह यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कोन ब्लॉक के पुरजागीर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।







