जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने हसवा व भिटौरा मंडल में करी एसआईआर समीक्षा बैठक
FATEHPUR NEWS: फतेहपुर सदर विधानसभा के हसवा और भिटौरा मंडल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मतदाता एसआईआर की मंडल स्तर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। उन्होंने हसवा के कुसुम्भी में मंडल पदाधिकारियों से बिंदुवार चर्चा करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एसआईआर कार्यक्रम में सक्रिय रूप से लगना है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा और भाजपा उत्तर प्रदेश से जुड़कर अभियान की गतिविधियों को पोस्ट करने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन और योगदान स्पष्ट रूप से देखा जा सके। अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे लिए केवल काम करना ही पर्याप्त नहीं है, यह भी जरूरी है कि काम का प्रदर्शन कैसे दिखे, यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से 4 दिसंबर से पूर्व ही लक्ष्य प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं भिटौरा मंडल की बैठक बिलंदा के एक विद्यालय में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों को जोर देकर कहा कि मतदाता एसआईआर में सहयोग कर वे एक स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। बैठक में अभियान संयोजक मनोज मिश्रा, उदय लोधी, पुष्पा पासवान, पंकज त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव, विधानसभा संयोजक बच्चा तिवारी, धनंजय द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला, शिवपूजन तिवारी, ब्रजेश द्विवेदी, लाल सिंह चन्देल, अजय सिंह रिंकू लोहारी, स्वरूप राज सिंह जूली, शानू सिंह, सुरेन्द्र मौर्य समेत मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







