Home उत्तर प्रदेश भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक एवं जिला प्रशिक्षण की तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि/वक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी सरोज कुशवाहा उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश त्रिवेदी ने चल रहे कार्यक्रमों एवं अभियानों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हम पर बड़े ही आशा और विश्वास के साथ अन्य जिलों में जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी का दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण हमारे संगठन की प्राणवायु है, हम इसके माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का कार्य करते हैं। पार्टी ने अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक, सांगठनिक, सामाजिक एवं युगानुकूल तकनीकी नवाचार से जोड़ने और निपुण करने के लिए प्रशिक्षण वर्गों की व्यवस्था की है। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री डॉ. सी.एल. बिन्द रहे एवं संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक  शुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दूबे, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, उत्तर कुमार मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी, ओम प्रकाश केशरी, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी, उदयभान तिवारी, गौरव ऊमर, इन्द्र कुमार सिंह,  सुनीता शर्मा, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, जिला मंत्री संध्या पटेल, डॉ. विजय सिंह, आलोक सिंह, अनिल सिंह, वीरेन्द्र कुमार कोल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, अमित कुमार सिंह, आनंद मैनी, रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दूबे सहित सभी जिला कार्यसमिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।