जिलाध्यक्ष बोले-12 साल के विकास की जानकारी हर लाभार्थी तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में मासिक जिला बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों तथा अभियानों पर गहन चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के पूर्ण होने पर हमें घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों व लाभार्थी योजनाओं की जानकारी देनी है। उन्होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान को प्राथमिकता से पूर्ण करने का निर्देश दिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के सभी मंडलों में लाभार्थी संपर्क अभियान तथा सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सरोज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अनुशासन समन्वय और संवाद से संगठन को और अधिक मजबूत करें। डबल इंजन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से विधायक नगर पं. रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, नपाध्यक्ष मीरजापुर श्याम सुंदर केशरी, जिला उपाध्यक्ष शरदिंदुमणि त्रिपाठी हेमंत, रवींद्र नारायण सिंह, गौरव ऊमर, चिंतामणि मौर्या, सुनीता शर्मा, इंद्र कुमार सिंह, उदय भान तिवारी, बैजनाथ प्रजापति, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, डॉ. सी.एल. बिंद, जिलामंत्री डॉ. विजय सिंह, रोहित त्रिपाठी, संध्या पटेल, आलोक कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, जिला संयोजक आईटी अमित कुमार सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया आनंद मैनी, जिला मीडिया सह प्रभारी विजय शक्ति दूबे, रतन कुमार सिंह, शुभम जायसवाल के साथ मोर्चा के जिला पदाधिकारीगण, मंडल प्रभारीगण, मंडल अध्यक्षगण एवं अन्य अपेक्षित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।







