Home उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर की गई चर्चा

भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर की गई चर्चा

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 6 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस, वृक्षारोपण एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 6 जुलाई को सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, वृक्षारोपण एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडलों में कार्यक्रम कराकर अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी, हेमन्त, रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, गौरव ऊमर, बैजनाथ प्रजापति, इन्द्र कुमार सिंह, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, डॉ. सी.एल. बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री संध्या पटेल, विरेन्द्र कुमार कोल, रोहित त्रिपाठी, अनिल सिंह, विरेन्द्र प्रताप यादव, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह ने दी।