Home उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का किया...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का किया स्वागत

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का मीरजापुर में प्रथम आगमन पर इमामबाड़ा चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मालती त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, सुमन यादव, सचिन जायसवाल, रूपेश यादव, गोपाल अग्रवाल, पुनीत मिश्रा, अमरेश सोनकर, शक्तिकेंद्र संयोजक सागर आनंद, विनय जायसवाल, विजय निषाद, राम सजीवन सरोज आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।