Home उत्तर प्रदेश भाजपा का कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की सेवा में है समर्पित, विपक्ष कराए...

भाजपा का कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की सेवा में है समर्पित, विपक्ष कराए अपनी आंखों की जांच- संजय गुप्ता

PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ राहत शिविर में विभिन्न खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। राहत कैंपों में 5–5 भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। प्रिया गार्डन में बने राहत शिविर में बारिश के दौरान जल भराव की सूचना पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने राहत शिविर पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता कर फ़ौरन जलभराव की समस्या का निदान करवाया। रीगल गेस्ट हाउस राजापुर में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के बीच केला व दूध का वितरण किया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने ऋषिकुल विद्यालय में खाद्य सामग्री का वितरण किया। शिवकुटी मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार बाढ़ राहत कैंपों में पहुंचकर हर संभव सहायता कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर के यशस्वी अध्यक्ष संजय गुप्ता स्वयं भी राहत शिवरों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महानगर अध्यक्ष ने र्षद गण को भी हर संभव सहायता करते हुए तत्पर रहने को कहा है। संगठन का एक-एक कार्यकर्ता संगठन ही सेवा है का भाव लेकर प्रभावितों के बीच उपस्थित है। उन्होंने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि विपक्षी दल के नेता एवं कार्यकर्ता अपने-अपने आंखों की जांच कराए तब उन्हें भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सेवा दिखेगी ।