Home उत्तर प्रदेश भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

संगोष्ठी में गूंजा राष्ट्रवाद और संगठन का गौरवशाली इतिहास

2 सीटों से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का सफर हुआ याद

जिला कार्यालय फूलों और रोशनी से जगमगाया
FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को अटल पथ, जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, संगठन की यात्रा और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने अपने संगठनात्मक अनुभव साझा करते हुए शुरुआती दौर की चुनौतियों और विशेष रूप से आपातकाल के समय झेली गई कठिनाइयों का उल्लेख किया। वक्ताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को ‘राष्ट्रवाद’ और ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा पर हुई थी। नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुए औपचारिक गठन के बाद अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी को मजबूत आधार दिया। वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव में केवल 2 सीटें जीतने वाली पार्टी आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठनों में शुमार है। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय को फूलों की लड़ियों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कार्यकर्ताओं ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। साथ ही, कार्यालय में पार्टी के महापुरुषों के विचारों वाले बैनर और स्टीकर लगाए गए, जिससे कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम में कृष्णा पासवान, राजेंद्र पटेल, करण सिंह पटेल, दिनेश बाजपेई, आशीष मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, सुशीला मौर्या, पंकज त्रिपाठी, लवकुश मौर्या, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, उदय लोधी, सुधीर मिश्रा, प्रवीण सिंह, अरिमर्दन सिंह, सुनीता गुप्ता, गौरव शुक्ला, शिवाकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, महेंद्रनाथ बाजपेई, राजकुमारी लोधी, अमरनाथ चौरसिया, रमाकांत त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, श्यामलाल निषाद, जयपाल वर्मा, सुशील नारायण शुक्ला, माता बदल लोधी, रमेश सचान, रामप्रकाश लोहिया, प्रेमा सिंह राठौर, राजेंद्र गर्ग, शिवशंकर अग्निहोत्री, जगदीश तिवारी, गिरिजा दत्त बाजपेई, गोविंद तिवारी, राधेश्याम हयारण, सत्य भगवान, शिवप्रसाद त्रिपाठी, हरिओम रस्तोगी, रज्जनलाल त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, डॉ. विजय सचान, देवनाथ धाकड़े, जगन्नाथ गांधी, रामप्रकाश गुप्ता सहित कई वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।