PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को भाजपा प्रयागराज महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा खुल्दाबाद मण्डल मे बस्ती संपर्क अभियान चलाया गया। जिसके तहत पत्रक के माध्यम से पार्टी के द्वारा किये गए कामों को बताया गया और 2027 मे पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिला। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष नवाब खान, एखलाक हुसैन, बिलाल अहमद, मोहम्मद मुजीब, निघत खान, मो. शरीफ, शाहनवाज़ आलम, शमीम फारूकी, शमसुल कमर, बबलू सरताज, मंजू खान, बेबी सफीक, मारूफ महक, सारा खुसबू, कहकाशा आदि उपस्थित रहे।







