Home उत्तर प्रदेश भागीदारी पार्टी सामाजिक न्याय संघर्ष महारैली 21 जनवरी को भरेगी हुंकार

भागीदारी पार्टी सामाजिक न्याय संघर्ष महारैली 21 जनवरी को भरेगी हुंकार

डॉ.महेश चंद्रा प्रजापति 2027 होगा बदलाव, इस महारैली से राजनितिक गलयारों में मची खलबली
PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार को प्रयागराज सर्किट हाउस में भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ.महेश चंद्रा प्रजापति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि 21 जनवरी को भागीदारी पार्टी के नेतृत्व में देव स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड,गोहरी रोड शांतिपुरम फाफामऊ,प्रयागराज में सामाजिक न्याय संघर्ष महारैली की हुंकार भरने जा रही है। जिसमें भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में विशाल महारैली को बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर संबोधित करेंगे। प्रजापति ने कहा कि भागीदारी पार्टी निरंतर उत्तर प्रदेश के 100 विधानसभा सीटों पर निरंतर हर हर महीने बड़ी रैली कर रही है। जिसमें खास तौर से बुंदेलखंड और पूर्वांचल शामिल है। इन रैलियों के माध्यम से पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। इस बार 2026 के साथ-साथ 2027 में भागीदारी पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़ा उलट फेर करने जा रही है। प्रजापति ने कहा बिना भागीदारी पार्टी के समर्थन से किसी की सरकार नहीं बनेगी। पूर्वांचल और बुंदेलखंड की 100 सीटों पर भागीदारी पार्टी निरंतर बूथ स्तर पर काम कर रही है और संगठन को इतना मजबूत कर दिया गया है कि खास तौर से प्रजापति समाज की बात कर लिया जाए जिनकी आबादी पूर्वांचल में लगभग 18% है लेकिन सभी दलों ने इस समाज को ठगने का काम किया। इस समाज की आबादी धरातल पर किसी दलों ने सही तरीके से बताने का काम नहीं किया किंतु जब यही बुंदेलखंड में चले जाते हैं तो प्रजापति समाज की आबादी बढ़कर 22% हो जाती है। प्रेमचंद प्रजापति के नेतृत्व में इस समाज को इतनी ताकत दे दी गई है कि अब यह समाज किसी अन्य दलों के साथ जाने को तैयार नहीं है। अब यह उपेक्षित समाज मन बना लिया है कि अपना डंडा,अपना झंडा,अपना नेता,अपनी शान और अपनी पहचान होगी। अखिलेश यादव के ब्राह्मण कार्ड पर सवाल करने पर प्रजापति ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव तो PDA की बात करते हैं जिसमें पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक तो दिखावा है असली मामला तो परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है तो इसमें ब्राह्मण कहां से आ गए अखिलेश जी एक ऐसे बुद्धिजीवी वर्ग को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं जो इनके बहकावे में नहीं आ सकता। इस वर्ग को कोई बरगला नहीं सकता यह वर्ग उन्हीं के साथ जाता है जिनकी सरकार बनती दिखती है।भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 133 हत्या अकेले इस सरकार में प्रजापति में हुई है। ओम प्रकाश राजभर और प्रेम चंद्र प्रजापति एक ऐसे कद्दावर नेता है जो उत्पीड़न,पिछड़े,दलित की सरकारी नौकरियों में आरक्षण के सवाल को लेकर निरंतर आवाज उठाने का काम करते हैं। बाकी भाजपा के जितने भी पिछड़े,दलित नेता हैं। वह वोट की अपेक्षा तो करते हैं लेकिन सरकारी नौकरियों में आरक्षण,हिस्सेदारी,उत्पीड़न के सवाल को लेकर कभी बोलने का काम नहीं करते। अब भाजपा धीरे-धीरे बूढी हो रही है और भागीदारी पार्टी जवान हो रही है इस समय पूर्वांचल और बुंदेलखंड में अति पिछड़े अति दलित समाज के वोटरों की निगाहें भागीदारी पार्टी पर टिकी हुई है। जो उनकी भागीदारी के सवाल को लेकर निरंतर उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करती है। प्रजापति ने कहा इस बार सरकार भागीदारी पार्टी के समर्थन से ही बन सकती है अगर हम जीतेंगे नहीं तो जितने भी नहीं देंगे। हम तो डूबेंगे सनम लेकिन तुम्हें भी ले डूबेंगे। पूर्वांचल और बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा नुकसान भागीदारी पार्टी से सपा,बसपा और भाजपा को होगा।भागीदारी पार्टी जिसके साथ होगी उसको इस समाज का वोट बड़ी संख्या में ट्रांसफर होगा नहीं तो समीकरण बिगड़ना तय है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव कीर्ति प्रकाश द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष गंगा पार सुरेंद्र मोहन प्रजापति, राजीव प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति श्रीकांत प्रजापति, मुलायम सिंह प्रजापति, संजय प्रजापति, मंजू प्रजापति, वंदना प्रजापति, आत्माराम प्रजापति, संजय प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।