SAHARANPUR NEWS: नागल सोमवार को जनपद में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान को कार्यकर्ताओं समेत पुलिस ने नजर 10 घंटे नजर बंद रखा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किसानो की विभिन्न समस्याओं मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की इच्छा जताई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन कके द्वारा सोमवार सुबह ही नजर बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि अब भारतीय किसान यूनियन रक्षक का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से लखनऊ में ही मुलाकात कर क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करायेगा। उन्होंने कहा कि कस्बे के बस अड्डे पर फ्लाई ओवर न होने कारण सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। फलाई ओवर बनाने को लेकर वह शासन प्रशासन से मांग कर चुके हैं। इस दौरान रविंद्र सैनी, सुबे सिंह, सुनील शास्त्री, राहूल फौजी अजीत सैनी, हेमंत अरोड़ा, रोहित,गजेंद्र नौसरान, उदित, अमित ओहलान, बिल्लू त्यागी, सरदार बलकार सिंह आदि कार्यकर्ता नजर बंद रहे।







