Home उत्तर प्रदेश भाकियू तोमर के जिला कार्यालय पर किसानो की समस्याओं को लेकर मीटिंग...

भाकियू तोमर के जिला कार्यालय पर किसानो की समस्याओं को लेकर मीटिंग सम्पन्न

युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्या संबंधी पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया

SAHARANPUR NEWS: नागल कस्बे के रेलवे रोड स्थित भाकियू तोमर की युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के कार्यालय पर आयोजित एक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्या संबंधी ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उप जिलाधिकारी ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने एसडीएम को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि कस्बे में वन चेतना पार्क का पुन: जीवर्णोध्दार  एवं सौंदर्यीकरण होना अति आवश्यक है वही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान न करने से किसने की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है भुगतान होना बहुत ही जरूरी है उन्होंने कहा कि कस्बे के रेलवे रोड पर पानी की निकासी न होने के कारण जल भरा होने से कस्बे का महत्वपूर्ण रोड खराब होता जा रहा है जल निकासी होनी अति आवश्यक है उन्होने गांव नैनसेब पवन गोयल की जमीन पर अवैध कब्जे की समस्या को भी उठाते हुए समाधान करने की मांग की समस्या संबंधी पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा वहीं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गोयल ने कहा कि वह किसी भी किसान,मजदूर,व्यापारी का उत्पीडन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे इस दौरान जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी प्रदेश अध्यक्ष मोहित गोयल ,जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा, मुजम्मिल जिला प्रवक्ता, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, जिला महामंत्री पप्पू, जिला मंत्री शाहरून, जिला सचिव अथर नकवी, मुजीबुर्रहमान तहसील अध्यक्ष रामपुर, अलीम तहसील अध्यक्ष देवबंद, शाहरून, रियाज, धीरज, सुंदरलाल, नौशाद,वाहब, जुलफुकार,रियाज, गुलबहार, साजिद, रमेश, सोनू, मुर्तजा,मोनू,सोनू, शमशाद ,  मेहताब , इकलाख, मोहसिन आरिफ, गुलनाज  मुनीर, इकबाल,वसीम, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।