Home उत्तर प्रदेश भवम क्लब सेंट पीटर्स कप के फाइनल में

भवम क्लब सेंट पीटर्स कप के फाइनल में

फोटो-अतुल विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते सचिन प्रकाश सिंह

PRAYAGRAJ NEWS: भवम क्लब ने भानु प्रताप क्लब को 95 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में भवम क्लब ने 32 ओवर में 8 विकेट पर 211 रन (तेजस्व मिश्र 44, रोशन कुशवाहा 42, कौशल 30, अंशुमान शुक्ला 28, बादल कुमार 16 नाबाद, अंशुमान पटेल 2/25, अभय राज यादव 2/45, शिव गौतम 1/15, सुमित यादव 1/20) बनाए। जवाब में भानु प्रताप क्लब की टीम 23 ओवर में 116 रन (शिव गौतम 25, विभव कुशवाहा 19, सुमित यादव 16 नाबाद, अतुल विश्वकर्मा 3/30, श्लोक चतुर्वेदी 2/21, तेजस्व मिश्र, रोशन कुशवाहा, बादल कुमार व अग्रिम तिवारी एक-एक विकेट) पर सिमट गई। अतुल विश्वकर्मा को भानु प्रताप क्लब के कोच सचिन प्रकाश सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और गंगा डिग्री कॉलेज के बीच सुबह नौ बजे से खेला जाएगा।