फोटो-आदित्य राज सक्सेना
PRAYAGRAJ NEWS: भवम क्लब ने सोनामती क्लब को 49 रन से हराकर एएस हनुमानगंज कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। शुक्रवार को एएस हनुमानगंज क्लब मैदान पर खेले गए मैच में भवम क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन (हनी सिंह 29 नाबाद, श्रेष्ठ 27, आदित्य सक्सेना 14, अर्थ सोनकर 3/26, लकी सिंह 23, संस्कार सिंह व मानव सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सोनामती क्लब की टीम 18.1 ओवर में 116 रन (मानव सिंह 46, लकी सिंह 28, आदित्य राज सक्सेना 3/03, आयुष त्रिपाठी 2/09, हनी सिंह 1/04) पर सिमट गई।







