Home उत्तर प्रदेश भनौरी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की...

भनौरी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना से परिवार में छाया मातम

PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा थाना क्षेत्र के भनौरी गांव में एक नवविवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू बिंद (पुत्री दिलीप कुमार बिंद), निवासी मोजरा पिपराव, थाना बारा के रूप में हुई है। खुशबू का विवाह 4 जून 2025 को जितेंद्र बिंद उर्फ सोनू (पुत्र अवध नारायण बिंद), निवासी भनौरी, से हुआ था। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पीआरबी 112 पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि खुशबू की हत्या की गई है। उनका कहना है कि विवाह को महज एक महीना ही हुआ था, ऐसे में इस प्रकार की घटना संदेह पैदा करती है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है और उचित जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रभारी निरीक्षक कौंधियारा कुलदीप शर्मा बताया कि पीड़ित पक्ष से प्रार्थना पत्र मिल गया है वहीं दो लोगों को हिरासत में लिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।