Home उत्तर प्रदेश भदोही सांसद ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से की मुलाकात जल जीवन...

भदोही सांसद ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से की मुलाकात जल जीवन मिशन पर हुई चर्चा, हर खेत तक पानी पहुंचाना लक्ष्य

फोटो: मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात करते सांसद डा. विनोद बिंद

BHADOHI NEWS:  सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद ने अपने धर्मपत्नी समाजसेविका रीना बिंद के साथ दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2026-27 और भदोही लोकसभा क्षेत्र की पेयजल तथा जल जीवन मिशन योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।‌ चर्चा के दौरान सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद ने भदोही लोकसभा क्षेत्र में ष्हर घर जलष् व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने पाइपलाइन विस्तार, नई जल टंकियों के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के विषय में सकारात्मक बातचीत की। मुलाकात में क्षेत्र की प्रगति, संगठन की मजबूती और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। भदोही लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास और किसानों की समृद्धि को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है, ताकि किसानों को शत-प्रतिशत सिंचाई का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के हर किसान के खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाना है। जल संचयन और सिंचाई संसाधनों के सुदृढ़ीकरण से कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी और आर्थिक विकास को गति प्राप्त होगी। डॉ.बिंद के अनुसार, मंत्री पाटिल ने भदोही लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के माध्यम से लोकसभा क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।