यह मेला बना है लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र
BHADOHI NEWS: कालीन नगरी भदोही में पहली बार शानदार ड्रीमलैंड दुबई वर्ड थीम मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला परिवार के लिए दुबई थीम पर आधारित मनोरंजन, एडवेंचरस झूले (जैसे सुनामी झूला), सेल्फी पॉइंट्स और शॉपिंग का बेहतरीन संगम है, जो एक अप्रैल से शुरू हो गया है और प्रतिदिन शाम 5 से रात 10 बजे तक चल रहा है। इस दौरान इस प्रदर्शनी का आयोजन होटल रेजेंसी में किया गया है। औराई रोड, निकट ओवरब्रिज, एस्सार पेट्रोल पंप के सामने व ज्ञानपुर रोड, घनश्याम दास खत्री कपड़े वाले के बगल में यानी दोनों तरफ से मेले में इंट्री के लिए रास्ता दिया गया है। प्रदर्शनी के मैनेजर कृष्णा दास ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि यह मेला दुबई की तर्ज पर निर्मित है। जिसमें रशियन जलपरी शो और दुबई स्टाइल आकर्षक शामिल हैं। जहां पर रोमांचक सुनामी झूला सहित अन्य बड़े झूले को भी शामिल किया गया हैं। उन्होंने बताया कि शिमला थीम, न्यूयॉर्क लाइट्स और सिंगापुर वैली जैसे सेल्फी पॉइंट्स बनाए गए हैं। स्टाइलिश स्टॉल्स और ट्रेंडी फैशन और चटपटे व्यंजन की दुकानें मौजूद हैं। श्री दास ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी इंतजाम किए गए हैं। वहीं प्रदर्शनी के डायरेक्टर अशरफ विक्की ने बताया कि भदोही में पहली बार ड्रीमलैंड दुबई वर्ड थीम मेला का आयोजन किया गया है। यह मेला स्थानीय लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया है, जो शाम के समय मस्ती और परिवार के साथ समय बिताने का मौका देता है। शाम के समय लोग अपने परिवार के साथ आकर इस मेले का आनंद लें सकते हैं। इस मौके पर समाजसेवी तरण शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







