Home आस्था भदोही में निकाली गई शिव शोभायात्रारूसुंदरवन से श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए गंगा...

भदोही में निकाली गई शिव शोभायात्रारूसुंदरवन से श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए गंगा घाट पहुंचे, विधायक भी रहे मौजूद

BHADHAOI NEWS: भदोही में भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुंदरवन से शुरू होकर रामपुर गंगा घाट तक पहुंची। शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए गंगा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा स्नान और पूजा – अर्चना की। यह शोभायात्रा राजलक्ष्मी मंदा के मार्गदर्शक में आयोजित की गई थी। इसमें स्थानीय विधायक विपुल दूबे भी उपस्थित रहे। यह एक वार्षिक आयोजन है। यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। भगवान शिव की यह यात्रा रथ के साथ निकाली गई। जिसमें राजलक्ष्मी मंदा, विधायक विपुल दूबे, पंडित आशीष मिश्रा, मनीष दूबे, दीपक सिंह,आकाश त्रिपाठी, शिवम् तिवारी, डॉक्टर कुंदन सिंह और कई अन्य भक्त सवार थे। शोभायात्रा डीजे के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे भगवान शिव की यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।