BHADHAOI NEWS: ज्ञानपुर क्षेत्र के कटेवना सुन्दरवन स्थित श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र श्री रामजानकी मंदिर परिसर में बुधवार को लीगल राइट्स कॉन्सिल इंटरनेशनल के तत्वावधान में ‘सुपरमैन वॉटरमैन जल चैपाल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुलेटरानी के नाम से मशहूर साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने की। कार्यक्रम में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अस्वस्थता के चलते ऑनलाइन माध्यम से अपना संदेश दिया। उन्होंने जल संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए भूजल बचाने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि वह भूजल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन बनाने पर जोर देते रहे हैं।जल चैपाल को वाटरमैन ऑफ इंडिया पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, काशीनरेश विश्वविद्यालय ज्ञानपुर की कुलपति उमा श्रीवास्तव, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति शिशिर कुमार पांडेय और उत्तर प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता एम.सी. चतुर्वेदी समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने कहा कि जल स्वर्ण से भी अधिक मूल्यवान है। जल को बचाया जा सकता है, लेकिन बनाया नहीं जा सकता। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण को जनअभियान बनाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन संयोजक मनीष पांडेय के उद्बोधन के साथ हुआ।







