Home आस्था भगवान श्री कृष्ण की छठी मे भंडारे का हुआ आयोजन,भक्तों ने छका...

भगवान श्री कृष्ण की छठी मे भंडारे का हुआ आयोजन,भक्तों ने छका प्रसाद

हवन पूजन के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ समापन

FATEHPUR NEWS: विकास खंड अमौली क्षेत्र के बंथरा में स्थित मां श्री अन्नपूर्णा देवी मंदिर में आयोजित हुए भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अंतिम दिन छठी के अवसर पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को बंथरा गांव में श्री मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर परिसर में चल रहे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालु भक्तों द्वारा माखन चोर भगवान कृष्ण की छठी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां अन्नपूर्णा देवी व भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें लोगों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर जयराम कुशवाहा, बिहारी कुशवाहा, अर्जुन, रज्जन, बीरू परिहार, मुन्ना, सतीश कुशवाहा, छोटे कुशवाहा, मौजीलाल, नन्नू, शिवनंदन, नरेश, रामू, महादेव, जनार्दन, राजेंद्र, राजकुमार, मुंशीलाल, शीलू, कल्लू परिहार, सौरभ, रोचक, सुमेर, राहुल परिहार, लक्ष्मीकांत, अनिल, अरबिंद, पंथनाथ, चन्द्रशेखर, रामचरन, छंगू परिहार, रफीक, गणेश सविता आदि लोग मौजूद रहे।