Home आस्था भक्त ने सजाया बाबा का दिव्य दरबार

भक्त ने सजाया बाबा का दिव्य दरबार

PRATAPGARH NEWS: सावन महीने के तीसरे सोमवार को एक भक्त द्वारा बाबा बेलखरनाथ धाम के दरबार को गुप्त रूप से फूलों से सजवाया गया है।मंदिर के पुजारी बद्री गिरी ने वार्ता के दौरान बताया कि भक्त द्वारा गुप्त रूप से मंदिर की सजावट करवाया जा रहा है।भक्त द्वारा कहा गया कि इस सजावट को बाबा बेलखरनाथ ही जाने किसी को भी अपना नाम न बताने के लिए उनके द्वारा निवेदन किया गया है।वही आज सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बेलखरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव बोल बम ॐ नमः शिवाय की जयघोष करते रहे।सुबह से ही श्रद्धालुओं ने लाइन में लग कर दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया।बेलपत्र,शमी पत्र,भांग,अक्षत और धतूरा चढ़ाकर लोगों ने परिवार के खुशहाली की कामना की।वही पूर्व संध्या पर पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने भी जलाभिषेक कर जनपद में सुख शांति की कामना की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों के अलावा पुलिस बल भी श्रद्धालुओं के सहयोग में लगी रही।महिला पुलिस भी मेले में मुस्तैद रही।विश्वनाथ गिरी, बद्री गिरी, मुरली गिरी, अंबर गिरी, अजीत ओझा, सूरज, गौरव, अजीत, रिंकू सिंह, सुशांत, सिकंदर सिंह, संदीप पांडेय, शनि गिरी, शानू गिरी, विशाल गिरी, आदित्य आदि स्वयंसेवक दर्शनार्थियों के सहयोग में लगे रहे।