PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जिले के विकासखण्ड बाबागंज स्थित ब्लॉक संसाधन केन्द्र में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के विकास, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा ग्राम पंचायत एवं विद्यालय के बेहतर समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन खण्ड शिक्षा अधिकारी बाबागंज आशीष मिश्र ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम प्रधानों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से विद्यालयों को बेहतर बनाया जा सकता है तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है।
इस अवसर पर शिक्षा एवं विद्यालय विकास में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले ग्राम प्रधानों में मो० सरवर (ग्राम प्रधान गुज़वर), श्री बालमुकुन्द (ग्राम प्रधान डीह बलई) तथा श्री अयोध्या प्रसाद पटेल (ग्राम प्रधान आमीपुर) शामिल रहे. कार्यक्रम के संचालन का दायित्व सौरभ सिंह, प्रभारी उच्च प्राथमिक विद्यालय गुज़वर ने निभाया। आयोजन में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बबलू सोनी का विशेष सहयोग रहा। संगोष्ठी में विचार प्रस्तुत करते हुए राजकरन सरोज (अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ), विजय कुमार यादव (मंत्री), कमलेश कुमार (कोषाध्यक्ष), अरुण पति त्रिपाठी, शिवाकान्त द्विवेदी, त्रिलोकी नाथ शुक्ल, सन्तलाल, समर बहादुर यादव, राम किशोर, अरुण द्विवेदी, क्षमा साहू, संदीप त्रिपाठी, शिव प्रकाश द्विवेदी सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विकासखण्ड बाबागंज के समस्त विद्यालयों के विद्यालय प्रभारी एवं संबंधित ग्रामसभाओं के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। संगोष्ठी में सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने और विद्यालयों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Home उत्तर प्रदेश ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक संगोष्ठी संपन्न, बेहतर कार्य करने वाले...







