Home उत्तर प्रदेश ब्राह्मण समाज की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: करुण पाण्डेय   

ब्राह्मण समाज की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: करुण पाण्डेय   

अवसरवादी प्रश्न के विकल्प आपत्तिजनक
PRATAPGARH NEWS:  पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पर किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के उपाध्यक्ष करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” ने आपत्ति जताते हुए कहा उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज से खिलवाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में बैठे लोग बार – बार ऐसे कृत्य कर रहे हैं, जिससे ब्राह्मण समाज का अपमान हो रहा है बिन्नू भईया ने बताया कि प्रयागराज माघ मेला में ब्राह्मण बटुकों को चोटी खींचकर पिटाई की गई। सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्म गुरु ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महराज को गंगा स्नान से वंचित रख कर अपमानित किया गया। दण्डी सन्यासियों का दंड छीनने और वृद्ध साधुओं के साथ मारपीट जैसी घटनाएं लगातार समाज को आहत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में अवसरवादी के विकल्प के साथ पंडित शब्द का प्रयोग करना भी ब्राह्मण समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। जिससे ब्राह्मण समाज आहत हुआ है। करुण पाण्डेय ने कहा कि इस कृत्य के लिए यूपी सरकार ब्राह्मण समाज से माफी मांगे तथा एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में इस तरह की सामग्री शामिल करने के पीछे जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी समाज की गरिमा से खिलवाड़ न हो।।