Home उत्तर प्रदेश ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व, नगर में गूंजे शिव जयकारे

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व, नगर में गूंजे शिव जयकारे

शोभा कलश यात्रा से शांति, श्रद्धा और संस्कार का संदेश

ब्रह्माकुमारी संस्थान ने समाज को दिया शांति और संयम का संदेश

FATEHPUR NEWS:  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शोभा कलश यात्रा निकाली गई, जो पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और पुनः विश्वविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई।
बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित स्टेट बैंक के पास प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई, जिसके उपरांत अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर शोभा कलश यात्रा को रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीएम बिंदकी प्रियंका अग्रवाल, नगर पालिका परिषद बिंदकी की चेयरमैन राधा साहू, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल की धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी पटेल, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी हेमंत कुमार मिश्रा, समाजसेवी लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेत्री संगीता तिवारी, बीके दिव्या, बीके सीता सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। शोभा कलश यात्रा बिंदकी कस्बे के ललौली रोड, ललौली चौराहा, अस्पताल रोड, तहसील रोड होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। इसके बाद यात्रा बजाजा गली, किराना गली, घियाही गली से होकर फाटक बाजार पहुंची, जहां से मेन बाजार, खजुहा चौराहा, महजनी गली, पुलिस चौकी होते हुए सम्राट सिनेमा मोड़, मोहल्ला जहानपुर, पैगंबरपुर और पैगंबरपुर मोड़ से वापस ललौली रोड होते हुए विश्वविद्यालय परिसर में आकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ शिव भक्ति का संदेश दिया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना, शिव के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और आपसी सद्भाव व शांति का संदेश देना है।