Home Blog बैरहना का राजा के दरबार में दूसरे दिन बाल कलाकारों की विभिन्न...

बैरहना का राजा के दरबार में दूसरे दिन बाल कलाकारों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा

55
0

प्रयागराज। सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति बैरहना का राजा के दरबार में दूसरे दिन सुबह की आरती के उपरांत दोपहर 3 बजे से बाल चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 12 वर्ष तक की आयु के नन्हे बाल कलाकारों ने भिन्न भिन्न कलाकृतियों से सबका मन मोह लिया तदुपरांत सायंकालीन आरती में स्थानीय पार्षद कृष्ण कुमार पाठक उर्फ सोनू पाठक के द्वारा बप्पा की आरती की गई। कोषाध्यक्ष राहुल पाण्डेय ने बताया कि आरती के बाद आज बैरहना के राजा को कढ़ी चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। सायं महा आरती के पश्चात् रात्रि 9 बजे से 6 वर्ष से 18 वर्ष तक बाल कलाकारों द्वारा गीत संगीत का बैरहना सिंगिंग आइडल कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे कई बाल कलाकारों ने अपने सुरों से समा बांध दिया इस अवसर पर संरक्षक प्रदीप पाण्डेय, संयोजक आशीष पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, विकास शर्मा, मीडिया प्रभारी अनुराग तिवारी, अरविन्द श्रीवास्तव, सुमित मिश्रा, श्याम बहादुर श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, प्रशांत केशरी, अरुण शर्मा, टीटू साहू, ज्योत प्रकाश, शिवांश, शनि, सौरभ, रोहित, अनुराग, प्रदीप, शिवम, कृष्णा, गोपाल, गोविन्द, वैभव, श्रीधर आदि लोग रहे।