SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर चिलकाना नगर के एकता मंच पर आयोजित हो रही वार्षिक श्री रामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ में भगवान श्री राम के द्वारा शिव धनुष को तोड़ने के बाद देर शाम बैंड बाजो के साथ भगवान श्री राम की बारात निकाली गई।
श्री राम बारात निकालने से पूर्व कंकरों वाले मन्दिर में मढ़ा पूजन किया गया।श्री राम बारात देर शाम कंकरों वाले मंदिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए चारजो वाले मन्दिर पर पहुँची। इस अवसर राकेश बाला पूर्व सभासद, प्रकाश चंद सैनी,आकाश काशी,राजकुमार सैनी, राजपाल सैनी, जयपाल सैनी, मनदीप सैनी सभासद, अंकित सैनी, अमित धीमान, आशु प्रजापत आदि रहे।







