Home आस्था बेलखरनाथ धाम में भंडारे का हुआ आयोजन

बेलखरनाथ धाम में भंडारे का हुआ आयोजन

PRATAPGARH NEWS: एक माह के सावन मेले के सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत रविवार को बाबा बेलखरनाथ धाम में मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।श्रावण मास में अखंड ओम नमः शिवाय जप और पूरे मास पूजा अर्चना के बाद शनिवार को पूर्णाहुति के साथ रविवार को भंडारे का आयोजन हुआ।सावन माह के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारा रविवार को देर रात तक चलता रहा।विशाल भण्डारे के साथ मेले का समापन हुआ।भंडारे में हर- हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा।मंदिर के पुजारी बद्री गिरी ने कहा कि हम सभी भक्तगणों की भगवान शिव की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।भगवान शिव ही कलयुग में ऐसे देवता हैं,जो भक्तों के सभी कष्टों को शीघ्र दूर करते हैं।भगवान शिव के पूजन से ही हम सभी का कल्याण संभव है।आगे कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से समाज में आपसी सद्भाव पैदा होता है।विश्वनाथ गिरी, हवलदार शास्त्री, रिंकू, सिकंदर,अरुण सिंह, संदीप सिंह, उदय प्रताप, बृजेश, मुरली, शनि, विशाल, मनदीप, अजीत ओझा आदि स्वयंसेवक भंडारे के सहयोग में लगे रहे।