Home उत्तर प्रदेश बेरोजगार युवा 2027 में उतारेंगे भाजपा का भूत रूप:पुष्पेंद्र सरोज

बेरोजगार युवा 2027 में उतारेंगे भाजपा का भूत रूप:पुष्पेंद्र सरोज

सपा ने आयोजित किया संविधान दिवस पर संविधान मान स्तम्भ स्थापना समारोह

BHADOHI NEWS: समाजवादी पार्टी द्वारा आरक्षण दिवस पर शनिवार को संविधान मान स्तंभ स्थापना समारोह का मुखर्जी पार्क में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कौशांबी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज मौजूद रहें। उन्होंने शुरू से लेकर अंत तक भाजपा सरकार पर हमला बोला। इस दौरान सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर आज हम आप लोगों के बीच आए हैं। संविधान बचाओ का नारा लेकर आप लोगों के बीच पहुंचा हूं। भाजपा की सरकार में बाबा साहब का संविधान खतरें में है। क्योंकि भाजपा की सरकार संविधान को नहीं मानती। जबकि संविधान हमारे लिए स्वाभिमान व सम्मान है। संविधान को बचाना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश के नौजवानों दे रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। वह रोजगार के लिए भटक रहे हैं। बेरोजगार युवा 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का भूत उतारेंगे। सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं की आबरू लुटी जा रही है। इस सरकार ने
गरीब, मजदूर व किसान को भिखारी बना दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार के अपमान का त्रिशंक झेल चुकी जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अंत में संविधान बचाने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रो.बी.पांडेय, रामकिशोर बिंद, आरिफ सिद्दीकी, बाल विद्या विकास यादव, शोभनाथ यादव, अंजनी सरोज, श्यामला सरोज, डॉ.सरिता बिंद, जईम बेग, रामयज्ञ पाल, उमेश बिंद, अरुण मौर्य, जावेद खां, संतोष यादव, देवा जायसवाल, गुलाब राईन, बिंदु सरोज, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, केशनारायण यादव, लालचंद बिंद, राजेश राय, प्रमोद यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव व संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।