KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के सिराथू तहसील के पास पांच दिन पहले सड़क किनारे खड़ी कार में बेकाबू सफारी की टक्कर मार दी जिसमें बैठा एक युवक दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, हादसा देख पहुंचे लोगों ने बाहर निकाल घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की शिकायत पर सफारी चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। कौशांबी थाना क्षेत्र के बिंदांव निवासी राम कुमार पुत्र स्व राम गुलाम ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह वर्तमान में गरई में रहता है। पीड़ित के मुताबिक 22 मार्च को वह अपनी मारुति कार से सिराथू तहसील के पास एक मेडिकल स्टोर के पास सड़क किनारे खड़ी कर मेडिकल स्टोर में सामान लेने चला गया इस दौरान कार में गरई गांव निवासी मेवा लाल पुत्र छोटेलाल बैठा था। इस दौरान बेकाबू सफारी खड़ी कार में टक्कर मार दिया , इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें बैठे मेवालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल मेवा लाल को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सिराथू के एक अस्पताल ले गए हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है, हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने सफारी चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







