लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं : बृजेश गौतम
KAUSHAMBI NEWS: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पत्रकार इस्तियाक अहमद को कथित रूप से राजनीतिक कारणों से जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने एकजुट होकर गुरुवार को डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है और पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार इश्तियाक अहमद एवं उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि राकेश चौधरी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जबकि घटना के समय पत्रकार मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पत्रकार को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार पर बिना ठोस साक्ष्य व गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के पत्रकार ने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे दबाने या डराने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, संरक्षक रमेश चंद्र अकेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान प्रेस क्लब संरक्षक रमेश चंद्र अकेला , अध्यक्ष बृजेश गौतम , अली मुक्तजा , जिया रिजवी , राम बदन भार्गव , अली अहमद , इंतजार रिजवी, डीएस यादव , राम किशन , प्रसिद्ध मिश्रा, सिराथू अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य , रवि अग्रहरि , आबिद हुसैन , बाकर हुसैन , अनिरुद्ध पांडेय , अभिसार भारतीय , अखिलेश गौतम , संदीप पाल , मनोज मौर्य , हिमांशु मिश्रा, दिलशाद अहमद, अनुराधा यादव , रवि केसरवानी सहित बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे ।







