Home उत्तर प्रदेश बृजेश  को मिला “ग्लोबल डायमंड आइकन अवार्ड”

बृजेश  को मिला “ग्लोबल डायमंड आइकन अवार्ड”

15 देशों के 200 विशिष्ट प्रतिभाओं को किया गया है सम्मानित
-राजस्थान प्रांत के जयपुर में मिला है यह सम्मान
SONBADHR NEWS:  जिले के चोपन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भरहरी के नवाचारी शिक्षक एवं साहित्यकार बृजेश कुमार सिंह  को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में “ग्लोबल डायमंड आइकन अवार्ड–2026” से सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह जयपुर स्थित सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के कालिंदी ऑडिटोरियम में  5 अप्रैल को आयोजित हुआ, जिसमें 15 देशों सहित लगभग 200 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. बृजेश महादेव वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, नगवां (सोनभद्र) में वरिष्ठ शिक्षक एवं ब्लॉक स्काउट मास्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान शिक्षा, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि संस्थागत विकास, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान तक विस्तृत है। उनका संदेश स्पष्ट है—“जहाँ है हरियाली, वहाँ है खुशहाली।” इस अवसर पर भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर एवं निदेशक डॉ. निशा माथुर द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।