Home उत्तर प्रदेश बुद्ध पूर्णिमा पर झांसी में बृहद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की...

बुद्ध पूर्णिमा पर झांसी में बृहद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की जांच

JHANSI NEWS: बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर साध्य बुद्ध विहार, पठारिया (झांसी) एवं श्री भोलेनाथ खातीबाबा साईं सेवा समिति, सीपरी बाजार के संयुक्त तत्वाधान में बृहद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बड़ी संख्या में मरीजों का परीक्षण किया गया। डॉ. जी.एस. अर्गल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. श्रीमती ऊषा अर्गल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. विवेक गौतम (एमडी, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज, झांसी) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान लगभग 275 लोगों की नेत्र जांच, 85 महिलाओं की स्त्री रोग संबंधी जांच तथा करीब 200 मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी व शुगर आदि की जांच की गई। डॉ. अर्गल ने मोतियाबिंद से पीड़ित 25 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु तिथि भी प्रदान की, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में पूज्य भंते धम्मशील जी एवं भंते प्रज्ञानंद जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। शिविर में बुद्ध विहार के संरक्षक रवीन्द्र नाथ गौतम (पुलिस इंस्पेक्टर), कैलाश गौतम (वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, सेंट्रल बैंक) सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त संतराम पेंटर, अरविंद वर्मा, एम.डी. वर्मा, एल.आर. वर्मा, विनोद अलपुरिया, जानकी शरण, सुरेश कुमार, राम प्रताप वर्मा, अलख नारायण, रवीन्द्र पेंटर, विजय पाल, विशाल चौधरी, सुरेंद्र कुमार तथा समिति के संजय गौतम, बलराम वर्मा, सुधीर कुमार, संजीव बुंदेला, पंकज, रेनू श्रीवास्तव, दीक्षा, दिव्यांश, अंकित श्रीवास, अंशुल वर्मा, रॉबिन, आराधना, निविशा एवं साक्षी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कैलाश गौतम ने किया, जबकि आभार अज्जू महारोलिया ने व्यक्त किया। अंत में पूज्य भंतों द्वारा सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया।