JALAUN NEWS: कोतवाली उरई में बुढ़वा मंगल पर्व व गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापित करने,बाराबफात का पर्व पर नगर क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह व प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी से अनुरोध किया गया है कि उपरोक्त त्योहारों को शांति पूर्वक कैसे मनाया जाये, साफ-सफाई व सुरक्षा आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई।
सीओ सिटी अर्चना सिंह ने कहा कि तेज़ आवाज़ में लाउडस्पीकर न बजायें, सीसीटीवी अवश्य लगवायें,आग से बचाव हेतु बालू व पानी की समुचित व्यवस्था रखें।मायक की अनुमति अवश्य लें,विजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखें, ताजियादार जुलूस के रूप की जानकारी पहले से दें।रोस्टिंग की मीडिया को जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी,राम अचल कुरील अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उरई, अरविंद कुमार सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी, राहुल महाराज पुजारी राधाकृष्ण मंदिर गल्ला मंडी उरई,राम आसरे त्रिवेदी व्यवस्थापक सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई,एवं गणेश समितियों के सदस्य गण व मुस्लिम धर्म गुरूओं आदि ने भाग लिया।अन्त में शहर कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपरोक्त त्योहार शांति पूर्वक मनाने सभी लोग भरपूर सहयोग करें।







