Home उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड अधिवेशन में एआईएमआईएम ने फूंका 2027 का बिगुल, संगठन मजबूत करने...

बुंदेलखंड अधिवेशन में एआईएमआईएम ने फूंका 2027 का बिगुल, संगठन मजबूत करने का आह्वान

JHANSI NEWS:  ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी का बुंदेलखंड अधिवेशन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन झांसी स्थित पंडित दीनदयाल सभागार में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और इंसानियत के लिए काम करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली बुंदेलखंड जोन की समीक्षा बैठक में भाग लेने झांसी पहुंचे, जहां बुंदेलखंड अध्यक्ष व प्रभारी सैयद सादिक अली के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए शौकत अली ने कहा कि एआईएमआईएम अब आगामी सभी चुनावों में पूरी मजबूती के साथ भाग लेगी। चाहे नगर निकाय चुनाव हों, जिला पंचायत चुनाव हों या वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव, पार्टी हर स्तर पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन इतिहास रचने जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी प्रदेश की लगभग 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और ऐसे परिणाम सामने आएंगे जो सभी को चौंका देंगे। उन्होंने मुस्लिम समाज से बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के हाथ मजबूत करने और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील की। शौकत अली ने इंसानियत और आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि इस्लाम धर्म हमें मानवता और सभी धर्मों के लोगों की मदद करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, तहजीब और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता पवन राव अंबेडकर, प्रदेश महासचिव सलमान मलिक, एसटी/एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष टी.पी. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर इस मौके पर बुंदेलखंड के समस्त जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही। प्रमुख रूप से शेख अली कुरैशी, कलाम कुरैशी, सैयद अदनान, शेख इमरान रजा, असलम खान (बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी), मो. अमीर (ललितपुर), नवाब भाई (चित्रकूट), शमशाद भाई (इटावा), प्यारे मियां (मैनपुरी), कारी मुख्ताहिर (औरैया), जब्बार खान (हमीरपुर), अमजद मंसूरी, बबलू आज़ाद, सादिक खान, शाहरुख खान, इमरान रजा, डॉ. संजीव निरंजन, बॉबी सिद्दीकी, रियाज खान और नदीम रजा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन का संचालन शेख अली एवं असलम खान ने किया, जबकि आभार व्यक्त बुंदेलखंड अध्यक्ष सैयद सादिक अली ने किया।