Home उत्तर प्रदेश बीस हजार का इनामी व गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार

बीस हजार का इनामी व गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सोमेन बर्मा ने जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इनामिया/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपराध रोकने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।  12 सितंबर 2025 को थाना जमालपुर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे । मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ जमालपुर थाना क्षेत्र से बीस हजार का इनामिया व गैंगस्टर का आरोपी अनिल कुमार पुत्र स्व. गरीब निवासी महगांव थाना राजातालाब वाराणसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।