JHANSI NEWS: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वाधान में विश्वविद्यालय परिसर के कुलपति सभागार में झांसी ललितपुर सांसद डॉ अनुराग शर्मा ने कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे की उपस्थिति में 23 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले पुरातन छात्र सम्मेलन का ब्रोशर रिलीज किया, नेक ए प्लस प्लस एवं कैटिगरी 1 की उपलब्धियों के साथ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अपने सभी स्टेक होल्डर के प्रति दायित्व निर्वहन करने के क्रम में पुरातन छात्रों को एक मंच पर एकत्रित करने का प्रयास कर रहा है, इस क्रम में आगामी 23 अगस्त को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, इसके विषय में संपूर्ण जानकारी वाला एक ब्रोशर आज रिलीज किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, पुरातन छात्र की भूमिका के साथ-साथ वर्तमान में पुरातन छात्र संगठन के अध्यक्ष के रूप में डॉ अनुराग शर्मा सांसद झांसी ललितपुर के कर कमल द्वारा यह ब्रोशर रिलीज किया गया उन्होंने कहा कि “आज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की नई पहचान के रूप में उभरा है एवं देश विदेश में जब भी वह झांसी के विषय में बात करते हैं तो गर्व से प्रफुल्लित होते हैं कि वह जिस विश्वविद्यालय से पढ़े हैं आज वह नेक ए प्लस प्लस और यूजीसी कैटागिरी 1 जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां रखता है उन्होंने समस्त शिक्षकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी एवं कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे को उनके भागीरथ प्रयासों के लिए साधुवाद दिया, प्रोफेसर मुकेश पांडे ने कहा की गुणवत्ता युक्त शिक्षा, स्किल बेस्ड एजुकेशन और आउटकम बेस्ड करिकुलम उनकी प्राथमिकता है, उन्होंने बताया कि जिस प्रकार की वचनबद्धता के साथ विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा है अब कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं प्रतीत होता कार्यक्रम का संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अनुपम व्यास ने किया
कार्यक्रम के दौरान कुल सचिव राजबहादुर, वित्त अधिकारी प्रमोद सिंह, प्रो एस पी सिंह, एलुमनाई सेल कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर पूनम पुरी, सीनियर प्रोफेसर अपर्णा राज, उपाध्यक्ष अरिंदम घोष, सचिव डॉ संजीव श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव डॉ जाकिर अली, डॉ अनु सिंगला, डॉ शशि, आलोक एवं समस्त विभागों के पुरातन छात्र शिक्षक समन्वयक उपस्थित रहे।







