Home उत्तर प्रदेश बीमा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

बीमा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

LUCKNOW NEWS: संयुक्त मोर्चे के  तत्वाधान में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय अलीगंज लखनऊ में भोजनावकाश में 1:30 बजे से 2:00 बजे तक प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य मांगे निम्नवत है।
1.अगस्त 2022 से लंबित वेतन नोटिफिकेशन तुरंत  की जाय।
2.एफडीआई 100 प्रतिसत किये जाने का विरोध।
3.फैमिली पेंशन 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की जाय।
4. एनपीएस 10 पतिशत से बढ़ाकर  14 प्रतिशत किया जाए।
5.चारों सरकारी बीमा कंपनियों का विलय किया जाए।
6. सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती शुरू की जाए। कार्यक्रम में समस्त सरकारी बीमा कंपनियों के समस्त कर्मचारी  उपस्थित रहे  प्रदर्शन मे मुख्य रूप से यूनाइटेड इंडिया में ज़ी एस सिंह,  संजीव शर्मा   कामरेड अब्दुल नईम  अंकुर कपूर मनीष कुमार अशोक कुमार मनोज श्रीवास्तव ओपी जैसवाल राजीव कुमार मनीष प्रकाश मोहित सेठ मोहित कुमार विकास सिंह बी श्रीवास्तव बीके शुक्ला शिव शंकर रविंद्र सिंह दुर्गेश शिवेंद्र कुमार इत्यादि साथियों ने हिस्सा लिया । संयुक्त मोर्चे के संयोजक जीएस सिंह ने बताया की आधे दिन के धरने का कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025 को किया जाएगा यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो हड़ताल भी की जाएगी।