Home उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों को मिलता है बढ़ावा:शिवकुमार पटेल

बीजेपी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों को मिलता है बढ़ावा:शिवकुमार पटेल

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गैस की महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गैस के रेट बढ़ाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता और किसान विरोधी है और सिर्फ अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।  पटेल ने कहा, “देश ने 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपये का कच्चा तेल विदेशों से आयात किया और 52 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया। अगर देश में तेल की कमी है तो मोदी जी विदेशों में सप्लाई क्यों दे रहे हैं? देश की जनता को क्यों गुमराह कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से युवा, किसान और आम जनता परेशान है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने बीजेपी सरकार द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों की निंदा की। प्रवक्ता छोटे खान ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश और प्रदेश की जनता, किसान, मजदूर और नौजवान भुगत रहे हैं। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। जब-जब सत्ता में बीजेपी आती है, उद्योगपतियों को फायदा मिलता है।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दीप चन्द्र जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाब चन्द्र पांडे, दुर्गा प्रसाद चौधरी, कांग्रेस नेता राजधर दुबे, राम नाथ दुबे, शकील अहमद, मनीष दुबे, कमलेश दुबे, कपिल कुमार सोनकर, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, राम लखन मास्टर, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राकेश त्रिपाठी, मधु सैलानी, डॉ. दिनेश चौधरी, विवेक सिंह, प्रमोद गुप्ता, रितेश मिश्रा, कन्हैया लाल पाठक, संतोष यादव, छोटू चौबे, शिबू पांडे, अशोक कुमार, विजय दुबे, पहाड़ी रामराज भारती, विनोद भारती, रोशन अंसारी, सैफुद्दीन, अशोक पटेल, अमिताभ पांडे, विवेक सिंह, मनोज पटेल, दिनेश विश्वकर्मा और संतोष बियार उपस्थित रहे।