KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सयारा मीठेपुर गांव में स्थित एक बीज की दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए का समान पर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियो निवासी नसीमउद्दीन पुत्र मोईनउद्दीन ने रविवार को सैनी पुलिस को तहरीर देते बताया की उसने गांव में नहर रोड पर फैज बीज भंडार के नाम से दुकान खोल रखी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़कर दुकान में लगा इन्वर्टर बैटरी, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर लेकर चले गए हैं। इसके साथ ही दुकान में रखा बीज और दवा भी लेकर चलें गए। जिसका आकलन समान का मिलन करने पर ही बता सकता है। फिलहाल एक लाख रुपए से अधिक का समान चोर उठा ले गए हैं। बताया की मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए जिसकी फुटेज देखा जाय तो घटना के खुलासा में मदद मिल सकती है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।







