दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को दी गई प्राप्त होने वाले सुविधाओं की जानकारी
BHADOHI NEWS: विकासखंड औराई के बीआरसी में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की समेकित शिक्षा के अंतर्गत द्वितीय पेरेंट्स काउंसलिंग का आयोजन किया गया। बीआईओ रमाकांत सिंह सिंगरौल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस दौरान कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया 50 अभिभावक सम्मिलित हुए। स्पेशल एजुकेटर अभिषेक कुमार पाठक ने दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक एवं उपकरण की जानकारी दी। साथ ही रखरखाव एवं दिव्यांग बच्चों को विद्यालय पहुंचना में आ रही परेशानियों से निजात के बारे में विस्तार से बताया। दिव्यांग बच्चों को प्राप्त होने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में मार्गदर्शन किया। जो दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास में सहायक है। स्पेशल एजुकेटर सुशील उपाध्याय एवं सुनील कुमार, मनोज कुमार ने अपनी-अपनी विशेषज्ञ के अनुसार अभिभावकों की काउंसलिंग की और उन्हें विभिन्न समस्याओं के अनुरूप समाधान बताएं। मॉडल पर्सन श्याम बहादुर यादव ने अपने जीवन के अनुभव को दिव्यांग बच्चों के अभिभावक से साझा कर ऐसे बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मनीष मौर्य एवं बीआरसी के अन्य स्टाफ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







