VARANASI NEWS: मंगलवार को बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट यूनियन (BTTA) तथा सभी छोटे-बड़े वाहन मालिक संघ (टेंपो ट्रैवलर, मिनी बस, कार स्वामी संगठन) की संयुक्त बैठक मिंट हाउस स्थित होटल में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिहार बॉर्डर पर हो रही जबरन वसूली और अवैध चालान अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीटीटीए अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा यदि बिहार सरकार ने इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया, तो देशभर के टूरिस्ट वाहन स्वामी 28 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का घेराव करेंगे।इसके साथ ही यदि हमारी मांगों को अनसुना किया गया, तो सभी प्रांतों के पर्यटक वाहन स्वामी अनिश्चितकालीन अवधि के लिए अपनी सेवाएँ पूरी तरह बंद कर देंगे, जिससे पूरे देश की पर्यटन व्यवस्था ठप हो जाएगी। महामंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि यदि बिहार, मध्य प्रदेश जैसे तमाम स्टेट में अवैध टैक्स वसूली के नाम पर वाहनों के चलान करना, आरटीओ एवं डीटीओ द्वारा धनउगाही जैसे दमनकारी कार्रवाई पर रोक नहीं लगी तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर और भी व्यापक रूप से किया जायेगा आज छोटी, बड़ी, तमाम टूरिस्ट वाहन स्वामियों ने यहां पर उपस्तिथि होकर आंदोलन का समर्थन व संकल्प लिया जिसमें बतौर छोटी बड़ी वाहनों के अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त बैठक मे विनोद कुमार सिंह ,शशि प्रताप सिंह, प्रकाश जायसवाल सुनील सिंह, माया सिंह, बंटी सिंह, हर्षवर्धन सिंह, रोहित सिंह, बृजेश यादव, अवनीश मिश्रा, शैलेंद्र त्रिपाठी, पप्पू यादव, प्रदीप सिंह बच्चा, रजनीश दुबे, आनंद सिंह, बिहारी पांडे अमित शुक्ला, विजय सिंह, रजत सिंह, नीरज बादलानी सहित तमाम ट्रांसपोर्टर साथी उपस्थित रहे।







