Home उत्तर प्रदेश बिना नोटिस निकाले सफाई कर्मियों को नौकरी से बाहर कर रही सरकार

बिना नोटिस निकाले सफाई कर्मियों को नौकरी से बाहर कर रही सरकार

सफाई कर्मियों के समर्थन में गरजे टिंकू अरोड़ा,फैसल सलमानी और वासिल तोमर ने भरी हुंकार

SAHARANPUR: जहां उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ और अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के संयुक्त बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया -इस धरने में पहुंचे सपा विधानसभा प्रभारी व पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा जिन्होंने सरकार पर सीधा हमला बोला – टिंकू अरोड़ा ने कहा सफाई कर्मी हमारे नगर को साफ रखते हैं और यह किसी सुपरहीरो से कम नहीं-लेकिन सरकार ने 60 साल पार कर चुके कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के बाहर का रास्ता दिखा दिया- यह अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा -टिंकू ने चेताया पहले जीआई सर्वे के नाम पर जनता को डराया गया-जिससे हर वर्ग परेशान है- लेकिन सबसे ज्यादा उत्पीड़न वाल्मीकि समाज का किया जा रहा है – इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने भी मंच संभाला और दो टूक कहा हमारा नगर अगर साफ-सुथरा दिखता है तो वह सिर्फ और सिर्फ इसी समाज की मेहनत की वजह से है- लेकिन इस सरकार ने उन्हें सिर्फ धोखा और उत्पीड़न दिया है- समाजवादी पार्टी हर हाल में उनके साथ खड़ी है -महानगर अध्यक्ष युवजन सभा वासिल तोमर ने भी तीखे तेवर दिखाए और कहा जब युवा रोजगार के लिए भटक रहा है- तब 60 वर्ष पार कर चुके मेहनतकश कर्मचारियों को बाहर निकाला जा रहा है-यह सरकार जनता को बेरोजगार करने वाली मशीन बन चुकी है-2027 में समाजवादी सरकार आई तो हर हाथ को काम मिलेगा- धरने में उपस्थित प्रमुख रूप से रघुवीर चंदेल, प्रीतम सिंह प्रेमी, बृजमोहन चैनल, लिया चेतन चयन, अविनाश बिरला, वरदान गवरी, राजकुमार वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, सुजीत धाकड़, अंबर चंदेल, अमित गौहर, आशु बिरला, नाथीराम (सुपरवाइज़र), मुनेश (सुपरवाइज़र), महेंद्र बौद्ध, कुलदीप हंस, नीलम, आशु बेदी सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी धरने में मौजूद रहे – धरना स्थल पर गूंजे नारे – हक़ नहीं तो चैन नहीं –  60 पार निकाले क्यों – जवाब दो, जवाब दो – वाल्मीकि समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।