Home उत्तर प्रदेश बिजली शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी के सामान जलकर...

बिजली शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी के सामान जलकर राख

घर के अंदर रखा अनाज, कपड़े नकदी रुपए व आवश्यक दस्तावेज जले
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के कुकरहटा गांव में मंगलवार को दोपहर 1 बजे के करीब बिजली की शॉर्ट सर्किट से अचानक एक खपरैल घर में आग लगने से घर के अंदर रखा अनाज कपड़े नकदी रुपए व गृहस्थी के सारे सामान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि कुकरहटा गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र पाल का खपरैल घर है। वह अपने घर के सामने मड़हे में सो रहे थे। अचानक घर से आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि आग ने घर के अंदर रखे अनाज कपड़े सभी सामानों को अपनी आगोश से ले लिया था। चीख पुकार के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाया। लेकिन जब तक आग बुझती तब तक गरीब परिवार के घर के अंदर रख कपड़े अनाज नकदी रुपए जल कर राख हो गए थे। पीड़ित हरिश्चंद्र पाल ने बताया कि घर के अंदर रखे दो बोरी गेहूं, दो बोरी सरसों, एक बोरी अरहर व दस हजार रुपए नकदी समेत कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गए हैं। पीड़ित भुक्तभोगी के द्वारा मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। तहसील प्रशासन ने पीड़ित को हल्का लेखपाल को भेज कर नुकसान का आकलन कराते हुए क्षतिपूर्ति मुआवजा दिए जाने की बात कही है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।