Home उत्तर प्रदेश बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर गाय की...

बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर गाय की हुई मौत

9
0

नगर पंचायत प्रशासन ने हटवा कर दफनवाया

प्रातः काल एक्सप्रेस

कोरांव प्रयागराज। नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। यह गाय गोविंद नगर मोहल्ले के निवासी संतोष मिश्र की थी।बताया जा रहा है कि कोरांव-कोहड़ार मुख्य मार्ग पर स्थित तीन बिजली के खंभों में करंट उतर रहा था। स्थानीय व्यापारियों ने इसकी शिकायत बिजली कर्मियों से की थी।व्यापारियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे कहीं फाल्ट हुआ था, जिससे बिजली का तार जल गया और खंभों में करंट उतरने लगा। रात में ही बिजली कर्मियों को सूचित किया गया था। सुबह भी उन्हें खंभे में करंट उतरने की जानकारी दी गई, लेकिन फाल्ट ठीक किए बिना ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। मोहल्ले के मुरारी केसरी, मनोज केसरी और पप्पू केसरवानी ने बताया कि गनीमत रही कि कोई व्यक्ति खंभों की चपेट में नहीं आया, अन्यथा उसकी भी जान जा सकती थी। गाय की मौत के बाद बिजली अधिकारियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। इस संबंध में एसडीओ विद्युत चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि मौसम में नमी और हल्की बारिश के कारण फाल्ट हुआ होगा, जिससे खंभों में करंट उतरने की समस्या आई। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली कर्मियों को भेजकर फाल्ट को तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा और समस्या का समाधान किया जाएगा।